आतंकियों के खिलाफ सरकार के अभियान के कारण पिछले दो साल से जम्मू-कश्मीर में माहौल अशांतिपूर्ण है। इसके बाद भी यहां काफी संख्या में पर्यटक पहुंच रहे हैं। न्यूज एजेंसी के अनुसार पिछले 10 महीनों में 1.36,82,100 पर्यटक जम्मू क्षेत्र पहुंचे हैं। इनमें से 67,91,712 पर्यटकों ने माता वैष्णो देवी मंदिर के दर्शन किए। साल 2018 में जम्मू क्षेत्र में आने वाले पर्यटकों की संख्या 1.60 करोड़ थी। अधिकारियों के मुताबिक, 2016 के बाद जम्मू क्षेत्र घूमने के लिए आने वाले पर्यटकों की संख्या बढी है।
जम्मू-कश्मीर को केंद्र शासित प्रदेश में बांटने के बाद से लगातार पर्यटन को बढ़ावा देने की कोशिश हो रही है। शुक्रवार को इंडिया टूरिज्म एंड ट्रैवेल प्रदर्शनी और कॉन्क्लेव शुरू किया गया। इस मौके पर पर्यटन विभाग के निदेशक दीपिका के शर्मा ने शुक्रवार को कहा, ''इस मार्ट के माध्यम से यह संदेश देना चाहता हैं कि केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में ईको-पर्यटन, विरासत और एडवेंचर टूरिज्म में अपार संभावनाएं हैं। हम पर्यटकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने पर पूरा ध्यान दे रहे हैं।